फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity supply to 12 villages remained disrupted for 15 hours due to construction of helipad

Ambedkar Nagar News: हेलीपैड बनाने के चलते 15 घंटे तक ठप रही 12 गांवों की बिजली

Sat, 05 Oct 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 05 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 12 villages remained disrupted for 15 hours due to construction of helipad
अंबेडकरनगर। डिप्टी सीएम शुक्रवार को यहां पहुंचे भी नहीं, लेकिन उनके हेलीपैड बनाने को लेकर नाऊसांडा क्षेत्र के 12 गांवों की बिजली आपूर्ति लगभग 15 घंटे ठप कर दी गई। इससे 20 हजार आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। सोशल मीडिया पर इसे प्रशासन की अदूरदर्शिता बताते हुए लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया भी जताई।
विज्ञापन


शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जयराम वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज नाऊसांडा में युवा सम्मेलन तय था। यहीं से एक किलोमीटर दूर स्थित पूरा बख्शराय गांव में उन्हें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करनी थी। इसके लिए प्रशासन ने स्कूल की चारदीवारी के बगल की भूमि को हेलीपैड के लिए चिह्नित किया। बृहस्पतिवार रात नौ बजे करीब हेलीपैड की तैयारी को देखते हुए बिजली के तार उतार दिए गए। इससे नाऊसांडा, इब्राहिमपुर, रुस्तमपुर, पूरा बख्शराय, मोहद्दीपुर व दौलतपुर आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों व बाजारवासियों को शुक्रवार सुबह पता लग कि हेलीपैड बनाने के लिए उनकी बिजली काट दी गई है। इस पर उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। कहा कि हेलीपैड एनटीपीसी या अन्य स्थान पर बनाया जा सकता था, लेकिन कार्यक्रमस्थल के बगल ही हेलीपैड बनाने के निर्णय का खामियाजा कई गांव के उपभोक्ताओं को 15 घंटे तक बिजली संकट के रूप में भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले अधिकारी

बिजली तो शुक्रवार को दो-तीन घंटे ही रोकी गई थी। सुरक्षा कारणों से यह जरूरी था। कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी हुई तो तत्काल आपूर्ति बहाल करा दी गई। सोशल मीडिया पर जो बातें चल रही हैं वह ठीक नहीं हैं।

-डॉ. सदानंद गुप्त, एडीएम



हेलीपैड बनाने का निर्णय हम सबका नहीं होता। इसके लिए करीब 12 घंटे बिजली रोकी गई थी। -गिरीश नारायण मिश्र, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed