{"_id":"67362bd4bcfceddd6a0f95d8","slug":"electricity-supply-to-10-thousand-people-was-cut-off-for-six-hours-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-124458-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: छह घंटे गुल रही 10 हजार की आबादी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: छह घंटे गुल रही 10 हजार की आबादी की बिजली
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नेवादा उपकेंद्र के अंबरपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार को छह घंटे बाधित रहने से लोगों को परेशानियोंं का सामना करना पड़ा। इस दौरान पानी की किल्लत भी लोगों को उठानी पड़ी।
जलालपुर के नेवादा उपकेंद्र से जैदपुर, नेवादा, अंबरपुर समेत चार बिजली घरों से 50 हजार की आबादी को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार को अंबरपुर फीडर के इलाकों में बिजली के तारों के आसपास पेड़ की डालों की कटाई व छटाई का कार्य किया गया। इसके चलते सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बाधित होने से राजेपुरकोपा मुस्कुराई, बल्लीपुर, शिवपाल, ओद्दरपुर, मठिया समेत एक दर्जन से अधिक गांव की 10 हजार आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पांच घंटे बीत जाने के बाद भी निर्धारित समय तीन बजे तक बिजली बहाल नहीं होने पर लोगों में आक्रोश दिखा।
कुछ लोगों ने अधिकारियों को इसकी शिकायत की। करीब एक घंटे बाद चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगोंं ने चैन की सांस ली। स्थानीय सुधीर कुमार, रामकेवल, सुखई, धीरेंद्र कुमार, रवी वर्मा, संजीव सिंह आदि ने बताया कि हर दिन किसी न किसी कारण से बिजली गुल कर दी जाती है। अधीक्षण अभियंता गिरीश नरायण मिश्र ने कहा कि अनुरक्षण कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद की गई थी, समय से आपूर्ति बहाल करा दी गई। (संवाद)