{"_id":"66e3223e4af7216de10a1ba1","slug":"electricity-consumers-connected-to-barwan-barampur-are-troubled-due-to-tripping-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-121096-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रिपिंग से परेशान हुए बरवां बैरमपुर से जुड़े बिजली उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रिपिंग से परेशान हुए बरवां बैरमपुर से जुड़े बिजली उपभोक्ता
Thu, 12 Sep 2024 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अघोषित बिजली कटौती व उमस भरी गर्मी में बार-बार ट्रिपिंग से उपभोक्ता बेहाल हैं। बिजली उपकेंद्र बरवां बैरमपुर से जुड़ी लगभग 55 हजार की आबादी को बुधवार रात बिजली कटौती से परेशान होना पड़ा तो वहीं बृहस्पतिवार को भी यह सिलसिला जारी रहा।
दरअसल उमस भरी गर्मी के चलते न सिर्फ ट्रांसफार्मर बल्कि विद्युत उपकेंद्र भी ओवरलोड चल रहे। इससे केबल व जर्जर हो चुके उपकरण भी जवाब दे रहे हैं। बिजली उपभोक्ताओं की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मौजूदा समय में विद्युत उपकेंद्र बैरमपुर बरवां से जुड़े उपभोक्ता मुश्किलों से घिरे हुए हैं। इस उपकेंद्र से बनगांव रोड, मीरानपुर, रसूलपुर हौजपट्टी, बौद्धविहार कॉलोनी, पार्क क्षेत्र, तमसा मार्ग समेत तीन दर्जन से अधिक मोहल्ले व गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। इससे लगभग 55 हजार की आबादी जुड़ी हुई है।
लगभग एक सप्ताह से संबंधित उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं मिल रही। बुधवार देर शाम बारिश के बीच अयोध्या मार्ग पर केबल जल गया। वहीं बृहस्पतिवार को भी दोपहर बाद केबल एक बार फिर से जल गया। इससे लगभग तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं को वंचित रहना पड़ा। साथ ही ट्रिपिंग का सिलसिला भी जारी रहा।
विज्ञापन
समस्या दूर करने को लेकर दिखाएं गंभीरता
अकबरपुर नगर के मीरानपुर निवासी मोहम्मद इमरान व दीपक कुमार ने कहा कि जर्जर हो चुके उपकरणों को यदि समय रहते बदल दिया जाता तो इस प्रकार की समस्या न होती। इसे लेकर समय समय पर शिकायत दर्ज कराई जाती है, लेकिन जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहे। बनगांव रोड निवासी अरविंद कुमार व रसूलपुर हौजपट्टी निवासी रूपचंद्र ने कहा कि यदि ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ा दिया जाए तो भी समस्या दूर हो सकती है।