फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electric problem in Ambedkarnagar

रातभर अंधेरे में रही 40 हजार की आबादी

Mon, 23 Dec 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Electric problem in Ambedkarnagar
अंबेडकरनगर। तापमान में गिरावट के चलते बिजली की खपत कम होने के बावजूद उपभोक्ताओं को पॉवर कॉरपोरेशन सही ढंग से बिजली आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। इसकी वजह से जर्जर उपकरणों में लगातार आ रही खराबी। रविवार रात जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई विभिन्न प्रकार की गड़बड़ियों के चलते 40 हजार से अधिक की आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर होना पड़ा। कहीं जर्जर तार टूट गए तो कहीं ट्रांसफॉर्मर खराब होने से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे सुबह के समय लोगों को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ा। साथ ही गीजर, हीटर आदि न चल पाने से सर्दी की मार भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

हांड़कंपाऊ ठंड के साथ ही बिजली ने भी उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बिजली की खपत कम होने के बावजूद पॉवर कॉरपोरेशन उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं उपलब्ध करा पा रहा है। जर्जर हो चुके उपकरणों का समय समय पर जवाब देने व ओवरलोडे चल रहे ट्रांसफार्मरों के जवाब देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लंबे समय से जर्जर हो चुके उपकरणों को बदलने की मांग के बावजूद कोई ठोस कदम जिम्मेदार लोगों द्वारा नहीं उठाया जा रहा है। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा विद्युत उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। रविवार रात भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों की 40 हजार से अधिक की आबादी को अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

महरुआ भीटी मार्ग पर सोमवार देर शाम जर्जर तार टूट गया। संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी विद्युत कर्मचारियों को दी, लेकिन खराब मौसम के चलते गड़बड़ी दूर नहीं की जा सकी। नतीजा यह रहा कि इससे लगभग 5 हजार की आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर होना पड़ा। इसी प्रकार जलालपुर रफीगंज मार्ग, जलालपुर बसखारी मार्ग, हंसवर टांडा, अकबरपुर महरुआ मार्ग पर भी विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी रविवार देर शाम हो गई। इससे संबंधित क्षेत्र की लगभग 20 हजार की आबादी को अंधेंरे में रात गुजारना पड़ा। सोमवार पूर्वाह्न गड़बड़ी दूर कर संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बहाल की जा सकी। इससे सोमवार सुबह उपभोक्ताओं को पेयजल के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। जलालपुर व आलापुर में ट्रांसफार्मरों के रविवार शाम जवाब दे जाने से पूरी रात लगभग 10 हजार की आबादी को बिजली नहीं मिल पाई। सोमवार शाम तक यहां ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता रामनरेश व जगन्नाथ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को नहीं बदला जाएगा, तब तक सुचारु बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिल सकेगी। महरुआ के रामतीरथ व भीटी के शिवपूजन ने कहा कि जर्जर तार टूटने से रविवार पूरी रात अंधेरे में गुजारना पड़ा। इससे सोमवार सुबह पेयजल को लेकर विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ी। उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिल सके, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को ठोस कदम उठाना चाहिए।
कई जगहों पर सेवाएं प्रभावित हुई थीं। इनमें से अधिकांश जगह आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कुछ जगह काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता (विद्युत)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed