Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electric pole falls on head; farmer dies

Ambedkar Nagar News: सिर पर गिरा बिजली का खंभा, किसान की मौत

Thu, 05 Nov 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Electric pole falls on head; farmer dies
सुरेश कुमार (फाइल फोटो)
सद्दरपुर। बेवाना क्षेत्र के खानजहांपुर निवासी किसान सुरेश कुमार (50) की बृहस्पतिवार सुबह बिजली का खंभा सिर पर गिरने से मौत हो गई। वह ट्रैक्टर से खेत की जोताई करने जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर का कल्टीवेटर बिजली के खंभे से टकरा गया। खंभा ऊपर गिरने से उनकी जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

राम नरायन के मुताबिक, उनके बड़े भाई सुरेश कुमार बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर का कल्टीवेटर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। यह देखकर सुरेश ट्रैक्टर से उतरकर भागने लगे। इसी दौरान खंभा उनके ऊपर गिर पड़ा। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी मनभावती देवी बदहवास हो गईं। सुरेश की तीन संतानों में बड़ी बेटी खुशबू की शादी हो चुकी है। बेटा शैलेंद्र गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा जितेंद्र भी उसके साथ रहता था। इन दिनों वह घर आया हुआ है। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की दवा लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
अंबेडकरनगर। मालीपुर क्षेत्र के हरखपुर निवासी प्रभंजन शुक्ला (20) की बृहस्पतिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पिता के साथ बाइक से मां की दवा लेने नेमपुर जा रहे थे। धमरूआ मार्ग पर पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान प्रभंजन ने दम तोड़ दिया।
संपूर्णानंद के मुताबिक, उनका बेटा प्रभंजन अयोध्या से शास्त्री की पढ़ाई कर रहा था। इन दिनों वह घर आया हुआ था। बृहस्पतिवार को पत्नी मीरा देवी की तबीयत खराब होने पर वह बेटे के साथ बाइक से नेमपुर बाजार दवा लेने जा रहे थे। बाइक वह खुद चला रहे थे। धमरूआ मार्ग पर पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्र सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रभंजन को मृत घोषित कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस के मुताबिक, पिता-पुत्र दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रभंजन की छोटी बहन प्रीति की शादी 24 जनवरी 2027 को तय है। बेटे की मौत से मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ जलालपुर अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सुरेश कुमार (फाइल फोटो)

सुरेश कुमार (फाइल फोटो)

सुरेश कुमार (फाइल फोटो)

सुरेश कुमार (फाइल फोटो)

सुरेश कुमार (फाइल फोटो)

सुरेश कुमार (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed