फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   election symbol allotted to the candidates in municipality election

Ambedkar Nagar News: कोई उड़ाएगा वायुयान, तो कोई चलाएगा हथौड़ा

Fri, 28 Apr 2023 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
election symbol allotted to the candidates in municipality election
अंबेडकरनगर। कोई वायुयान उड़ाएगा तो कोई हथौड़ा चलाता नजर आएगा। कोई बजाएगा शंख तो कोई सड़क पर दौड़ाता नजर आएगा जीप। कुछ इसी प्रकार के चुनाव चिह्नों का आवंटन शुक्रवार को निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों को किया गया। राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों के प्रत्याशियों को जहां पार्टी का सिंबल दिया गया तो वहीं निर्दल प्रत्याशियों को अलग-अलग प्रकार के चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। इसके साथ ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अकबरपुर, जलालपुर व टांडा के अलावा नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में अध्यक्ष पद के लिए मैदान में डटे 100 व 139 वार्ड के लिए मैदान में उतरे 845 सभासद प्रत्याशियों को शुक्रवार को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया। चार नामांकन स्थलों पर सुबह 11 बजे से चुनाव निशान के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। दोपहर बाद तीन बजे तक चली प्रक्रिया के दौरान चुनाव निशान लेने के लिए प्रत्याशियों या फिर उनके प्रतिनिधि का संबंधित नामांकन स्थलों तक पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया।
विज्ञापन

प्रमुख पार्टियों कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा, आप, सुभासपा को जहां संबंधित सिंबल आवंटित किए गए तो वहीं निर्दल प्रत्याशियों को भी अलग-अलग चुनाव चिह्न दिए गए। किसी को हथौड़ा मिला, तो किसी को जीप। किसी को वायुयान तो किसी को सितारा मिला। केले का पौधा चिह्न लेकर कोई नामांकन स्थल से बाहर निकला, तो कोई शटल पाकर खुश दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चिह्न किए गए आवंटित
अध्यक्ष पद के लिए हाथ, झाड़ू, साइकिल, कमल, हाथी, केतली, छड़ी, वृक्ष, हथौड़ा, फरसा, अनार, वायुयान, कंघा, सितारा, जीप, शंख, पहिया, शटल, पानी का नल, गदा, केला का पेड़, पानी की बोतल, छत का पंखा चिह्न प्रत्याशियों को आवंटित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed