फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Election

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर नरेन्द्र ने दर्ज की जीत

Thu, 08 Aug 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Election
टांडा। अधिवक्ता संघ टांडा के चुनाव में गुरुवार को नरेंद्र पांडेय ने अध्यक्ष पद पर 36 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर ली। महामंत्री पद पर सुखलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मो. शाहिद को जीत मिली। इसके अलावा अन्य पदों पर नामांकन के बाद ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। प्रत्याशियों की जीत के बाद साथी अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। बाद में निवर्तमान अध्यक्ष ने नवनियुक्त अध्यक्ष को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।
विज्ञापन

गुरुवार को टांडा तहसील परिसर में भारी गहमागहमी के बीच अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ। 120 मतदाताओं में से 119 ने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेरबहादुर सिंह को 36 मतों से पराजित किया। नरेन्द्र पाण्डेय को कुल 68 मत मिले। शेरबहादुर सिंह को 32 व अर्जुन कुमार अंबेश को 15 मत मिले।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर आमने सामने की टक्कर में सुखलाल ने इंद्रेश कुमार वर्मा को 37 मतों से पराजित किया। सुखलाल को सर्वाधिक 76 मत मिले, जबकि इन्द्रेश कुमार को 39 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद शाहिद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सैय्यद सुहेल अहमद को 20 मतों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद शाहिद को कुल 54 मत जबकि सैय्यद सुहेल अहमद को 34 मत तथा रामलगन धुरिया को 26 मत मिले हैं। बाद में निवर्तमान अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेन्द्र पाण्डेय को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। साथ ही अधिवक्ताओं ने विजेता प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने साथी अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनके हक व अधिकार के लिए वे टीम के साथ काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed