{"_id":"60aa937b8ebc3e7fc91e0bf3","slug":"elderly-bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko579287513","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
विज्ञापन
जलालपुर। थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के निकट रविवार को सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मालीपुर थाना अंतर्गत खजुरी करौंदी गांव निवासी जितेंद्र वर्मा (50) सुबह बाइक से मालीपुर डीजल लेने गए थे। बताया जाता है कि जब वह डीजल लेकर घर लौट रहे थे, तभी हाजीपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हेें रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। सांस चलने की उम्मीद में उन्हें मालीपुर बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया कि जितेंद्र की खजुरी करौंदी बाजार में ही आटा चक्की है। वह इसी के माध्यम से परिवारीजनों का पालन पोषण करता है। उधर, हादसे मेें अधेड़ की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि दस दिन पूर्व ही बीमारी के चलते जितेंद्र के पिता महावीर का निधन हो गया था। इस गम से परिवारीजन अभी उभर भी नहीं पाए थे कि अब इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया।