{"_id":"61fd70bbeb76de1829539097","slug":"eight-thousand-rupees-snatched-from-the-youth-in-the-bank-ambedkar-nagar-news-lko6164188107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में युवक से छीने आठ हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में युवक से छीने आठ हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा से पैसा निकालने गए युवक से आठ हजार रुपये की छिनैती का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गुहार लगाई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।
बरवां बिटठलपुर गांव निवासी राजेंद्र वर्मा शुक्रवार को बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की केदारनगर शाखा में रुपये निकालने पहुुंचा था। उसने फॉर्म भरकर जैसे ही कैशियर से आठ हजार रुपये प्राप्त किए, तभी आरोप के अनुसार वहां खड़े एक बदमाश ने रुपये छीन लिए।
इसके बाद बदमाश दौड़कर बाहर आ गया। वहां पहले से ही बाइक स्टार्ट कर खड़े एक अन्य बदमाश के साथ वह बदमाश भी फरार हो गया। पीड़ित ने गुहार लगाई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।