{"_id":"616dbc7fd16c65793c310c6d","slug":"eight-thousand-people-upset-due-to-lack-of-electricity-ambedkar-nagar-news-lko600612951","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न मिलने से आठ हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न मिलने से आठ हजार लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ/श्रवणक्षेत्र। जिले में रविवार को दोपहर तेज हवा के साथ हुई बारिश से बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति सोमवार को भी कई क्षेत्रों में पटरी पर नहीं लौट सकी। बिजली न मिलने से लगभग आठ हजार लोग परेशान हैं। 24 घंटे बीत जाने के बावजूद महरुआ उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा मिझौड़ा चीनी मिल के निकट पेड़ गिरने के चलते क्षतिग्रस्त हुए विद्युत तार व पोल के चलते आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
जिले में रविवार को दोपहर विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। इसके चलते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी बाधित हो गई। महरुआ उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता पिछले करीब 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति से वंचित हैं। घनेपुर, पांती, बरामदपुर जरियारी, लोहरा बरामदपुर, मीरपुर, मंसापुर, पतौना, सारंगपुर, देहरा, दुर्गूपुर व जमालपुर आदि गांवों में आंधी के चलते बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौट सकी है। इससे करीब आठ हजार आबादी को बिजली नहीं मिल पा रही है।
स्थानीय मैनुद्दीन अंसारी, चंद्रिका मिश्र व अशोक सिंह ने बताया कि पूरी रात बिजली नहीं आई है। अधिकारियों के दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उम्मीद थी की सोमवार दिन में आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन अपराह्न करीब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उधर, जेई गयादीन ने बताया कि तेज हवा व बारिश से कहीं-कहीं दिक्कत आ गई है। समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु कर ली जाएगी। उधर श्रवणक्षेत्र में चीनी मिल मिझौड़ा से तिवारीपुर जाने वाले मार्ग पर लगा विद्युत पोल व तार टूटकर गिर गया। इसे अब तक दुरुस्त नहीं कराया गया।