फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eight teams including Uttar Pradesh made it to the quarter finals

Ambedkar Nagar News: क्वॉर्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश समेत आठ टीमों ने बनाई जगह

Wed, 23 Apr 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 23 Apr 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Eight teams including Uttar Pradesh made it to the quarter finals
खेल से पहले मैदान में मौजूद ​खिलाड़ी व अन्य
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के राजकीय हवाई पट्टी पर हो रही राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा और भाजपा अयोध्या प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को युवाओं से अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। क्वॉर्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश समेत आठ टीमों ने जगह बनाई।
विज्ञापन

आयोजन सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत हुए बताया कि पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में देश भर से 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस मौके पर पहला प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ, जिसमें हरियाणा ने 27-10 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। हरियाणा की ओर से राहुल ने नौ व राजस्थान के विकास ने तीन गोल किए।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल ने मणिपुर को 21-17 के अंतर से मात दी। बंगाल की ओर से मणिकंदन 12 गोल कर मैच के हीरो बने, जबकि मणिपुर के प्रेम सुनने कल ने छह गोल किए। गुजरात ने दिल्ली को बेहद कड़े मुकाबले में 16-15 से हराया। गुजरात के भावेश और दिल्ली के मोहित ने छह-छह गोल किए। झारखंड और कर्नाटक के बीच हुए मैच में झारखंड ने 19-17 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के दीपक ने 13 गोल दागे, जबकि कर्नाटक की ओर से अभिषेक ने पांच गोल किए। उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 26-17 से हराया। यूपी के मनीष और आंध्र के जगदीश दोनों ने छह-छह गोल किए। महाराष्ट्र ने पंजाब को 14-9 के अंतर से हराया। महाराष्ट्र के गणेश ने पांच गोल किए, जबकि पंजाब के शैलेंद्र ने तीन गोल किए। चंडीगढ़ ने बिहार को 31-18 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। चंडीगढ़ के विपुल ने आठ और बिहार के शिवम ने सात गोल किए।

श्याम हैंडबॉल अकादमी ने गोल्डन ईगल को 17-10 से हराया। श्याम अकादमी के दिनेश ने चार गोल किए, जबकि गोल्डन ईगल की ओर से तनिष्क शर्मा ने तीन गोल किए। इस प्रकार क्वाॅर्टर फाइनल के लिए हरियाणा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, झारखंड,उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ व श्याम हैंडबॉल अकादमी ने क्वाॅलीफाई किया। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता, एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह, एसडीएम अकबरपुर अरविंद त्रिपाठी, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed