{"_id":"06a9aea49056a65beefc121b25a9491c","slug":"eight-suffered-by-snakebite-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सर्पदंश के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सर्पदंश के शिकार
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक टांडा क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी दिनेश (45) पुत्र किशुन शनिवार सुबह खेत में सिंचाई के दौरान सांप ने डस लिया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी मोहम्मद वारिस (21) पुत्र मोहम्मद ताज शुक्रवार देर शाम खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया।
विज्ञापन
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अहिरौली थाना क्षेत्र के अहिरौली बाजार निवासी अजय (10) सूरजदेव को शुक्रवार देर शाम घर के बाहर खेलते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महरुआ थाना क्षेत्र के बड़ेगांव की पूनम (20) पत्नी विनय को शनिवार सुबह घर की सफाई करते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
आलापुर थाना क्षेत्र के दहीरपुर गांव निवासी राममिलन (40) पुत्र रामअछैबर को शनिवार सुबह खेत में सिंचाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। भीटी थाना क्षेत्र के गुजरहा गांव निवासिनी तारादेवी (38) पत्नी विनय शनिवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश की शिकार हो गई।
विज्ञापन
सम्मनपुर थाना क्षेत्र रोशनगढ़ गांव निवासी अरविंद का सात वर्षीय पुत्र अनुराग शुक्रवार देर शाम घर के निकट खेलते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र शहजादपुर बाजार निवासी शिवमणि (20) पुत्र राकेश शुक्रवार देर शाम खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।