फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eight one stop shops will be opened, agriculture graduates will get employment

Ambedkar Nagar News: खुलेंगी आठ वन स्टॉप शॉप, कृषि स्नातकों को मिलेगा रोजगार

Sun, 22 Jun 2025 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Eight one stop shops will be opened, agriculture graduates will get employment
अंबेडकरनगर। किसानों को कृषि से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी और अन्य सुविधाओं का लाभ अब एक ही छत के नीचे मिलेगा। इसके लिए जनपद में एग्रीजंक्शन योजना के तहत वन स्टॉप शॉप खोले जाएंगे। कृषि से स्नातक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन) योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के लिए आठ वन स्टॉप शॉप खोलने का लक्ष्य कृषि विभाग को मिला है, जिसके माध्यम से किसानों को प्रगतिशील खेती की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही यहां किसानों को बीज, उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रिएंट, वर्मी कंपोस्ट, कीटनाशी आदि कृषि सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएंगी। किराए पर लघु कृषि यंत्र देने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही कृषि निवेश कृषि उपकरण, तकनीकी सहायता और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह योजना किसानों को बेहतर कृषि पद्धति को अपनाने में मदद के साथ आय में वृद्धि करती है। कृषि क्षेत्र में नवाचार का बढ़ावा मिलेगा। वन स्टाॅप शाप के लिए सरकार बैंक से ऋण दिलवाने में सहयोग करेगी। 7.5 प्रतिशत के ब्याज दर पर अनुदान दिए जाने का भी प्रावधान है। एक वर्ष के लिए किराया के मद में 50 प्रतिशत की राशि देने का भी प्रावधान है। उपकृषि निदेशक अश्विनी सिंह ने बताया कि आठ वन स्टॉप शॉप खोलने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस बार आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed