फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eid-ul-Ajha today, preparations completed

ईद-उल-अजहा आज, तैयारियां पूरी

Mon, 12 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 12 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Ajha today, preparations completed
शहजादपुुर में सेमवार को सेंवईं की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

ईद-उल-अजहा मंगलवार को उल्लास पूर्वक मनाए जाने की सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गईं। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों व ईदगाहों की साफ-सफाई व रंगरोगन का कार्य भी पूरा कर लिया गया। इसके अलावा ईद की विशेष नमाज अदा करने के समय का भी निर्धारण कर दिया गया।

विज्ञापन


उधर, नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े बाजारों में पूरे दिन सेंवई व कपड़े की खरीदारी बढ़-चढ़कर हुई। ईदगाह कमेटी अकबरपुर के सदस्य अजमल कुरैशी ने बताया कि ईद की विशेष नमाज सुबह साढ़े नौ बजे होगी जिसे शहर इमाम हाफिल शकील अख्तर अदा कराएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा मस्जिद लतीफिया में सुबह साढ़े सात बजे मौलाना हमीदुज्जमा, पेवाड़ा स्थित मस्जिद में नौ बजे हाफिज नसीर, शहजादपुर चौक स्थित मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे हाफिज मोहम्मद अहमद ईद की विशेष नमाज अदा कराएंगे। शिया जामा मस्जिद मीरानपुर अकबरपुर में मौलाना सै. शुजा हैदर जैदी सुबह दस बजे ईद की नमाज अदा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा टांडा, जलालपुर, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्रों में भी ईद-उल-अजहा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उधर, पर्व से एक दिन पहले सोमवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े बाजारों में सुबह से ही सेंवई, कपड़े समेत अन्य सामान की खरीदारी के लिए लोग पहुंचने लगे, यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।


शहजादपुर के सेंवई व्यवसायी जुबेर अहमद ने बताया कि बनारस व कानपुर की सेंवई की खरीदारी अधिक हो रही है। इनका दाम 50 से 60 रुपये प्रति किग्रा है। इसके अलावा रेडीमेड कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसके साथ ही कुरबानी के लिए बकरे व भेंड़ की भी जमकर खरीदारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed