फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Effective fire prevention measures prescribed

आग से प्रभावी बचाव के बताये उपाय

Wed, 20 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 20 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Effective fire prevention measures prescribed
अंबेडकरनगर के एनटीपीसी में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिता के विजयी छात्र को पुरस्कृत करते समूह महाप्रबंधक। - फोटो : अमर उजाला

एनटीपीसी टांडा में अग्निशमन सेवा सप्ताह का बुुधवार को समापन हुआ। समूह महाप्रबंधक ने सुरक्षा व संरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आग से बचाव के तौर-तरीकों की जानकारी सभी को होना चाहिए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अग्निशमन सप्ताह का शुभारंभ 14 अप्रैल को हुआ था। इस दौरान मुख्य प्लांट परिसर के अलावा आवासीय परिसर, निकटवर्ती विद्यालय तथा आसपास के ग्रामीणों को लगातार आग से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं के बीच इसे लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन


सप्ताह के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने एयर क्रॉफ्ट का रिहायशी इलाकों में गिरने, केबल गैलरी में आग लगने, वहां फंसे लोगों को बचाने, ब्लॉस्ट होने के बाद मौके पर नियंत्रण करने आदि हैरतअंगेज विधियों का विस्तार से प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुुधवार को अग्निशमन सप्ताह का समापन करते हुए मुख्य अतिथि मनोज सक्सेना ने औद्योगिक बल के प्रयासों की सराहना की और कहा कि हमें पर्याप्त सजगता बरत कर आग से होने वाले खतरे पर काबू पाना चाहिए। उप कमांडेंट संजीत कुमार ने आग से बचाव को लेकर विस्तार से जानकारी दी।


अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन विनय शर्मा ने अग्निशमन कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। बाद में प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं व अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहायक कमांडेंट अग्नि ध्यान सिंह व निरीक्षक मोहम्मद शाहिद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed