{"_id":"67daf8be8eacb7f70a059f29","slug":"effective-advocacy-to-punish-criminals-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1121207-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अपराधियों को सजा दिलाने के लिए करें प्रभावी पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अपराधियों को सजा दिलाने के लिए करें प्रभावी पैरवी
Wed, 19 Mar 2025 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 19 Mar 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय और एएसपी पूर्वी श्यामदेव ने ऑपरेशन कंविक्शन अभियान की समीक्षा की।
सभी थानों के पैरोकार, कोर्ट मोहर्रिर व पैरवी सेल में नियुक्त अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि गैंग लीडर व उनके सदस्यों, शातिर/कुख्यात अपराधियों व पॉक्सो एक्ट से संबंधित आरोपियों को न्यायालय में कड़ी से कड़ी पैरवी कर सजा दिलाई जाए।
विचाराधीन मामलों में जल्द से जल्द बहस पूरी कराएं। अगर कहीं समस्या आ रही है तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं। इस दौरान सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य, नवागत सीओ नितीश कुमार तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
थाने का किया वार्षिक निरीक्षण
अंबेडकरनगर। थाना इब्राहिमपुर का बुधवार को एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने वार्षिक निरीक्षण किया। मालखाना रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन करते हुए खामियों में शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए। हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, जनसुनवाई कक्ष, आईजीआरएस / मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का बारीकी से निरीक्षण कर जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैरक, भोजनालय का निरीक्षण कर सफाई दुरुस्त करने को कहा। संवाद