फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Education is priceless rattan, do your best to study

शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन

Sat, 09 Apr 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Education is priceless rattan, do your best to study
महरुआ (अंबेडकरनगर)। कटेहरी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय घनेपुर में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने गांवों में भ्रमण कर अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। शिक्षकों ने बच्चों का दाखिला परिषदीय स्कूलों में कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार यादव, शिक्षक राजीव सिंह, शिक्षामित्र पुनीता व शिवकुमारी आदि के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से निकली जागरूकता रैली गांवों में भ्रमण किया। बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल रोज जाएंगे, शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन आदि नारे लगाए। अभिभावकों से आह्वान किया अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं और परिषदीय स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराएं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक सुरेंद्र ने कहा कि ग्रामीणों को परिषदीय स्कूलों की शिक्षा को लेकर अपनी सोच बदलनी होगी। कान्वेंट स्कूलों की तरह परिषदीय स्कूलों में भी शिक्षा दी जा रही है। बच्चों को एमडीएम का लाभ देने के साथ ही पुस्तक, बैग, जूता, मोजा, ड्रेस, स्वेटर सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का लाभ नि:शुल्क दिया जा रहा है। ऐसे में सभी को अपने बच्चों का दाखिला परिषदीय स्कूलों में कराकर नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed