फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Education achieved without good values is incomplete

अच्छे संस्कार के बिना हासिल शिक्षा अधूरी

Fri, 25 Jun 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Education achieved without good values is incomplete
अंबेडकरनगर। इल्म एक ऐसी पूंजी है, जिसे जितना अधिक खर्च किया जाए, उसमें उतनी ही वृद्धि होगी। संस्कार युक्त शिक्षा हासिल करने वाला कभी भी जिंदगी में असफल नहीं होता है। संस्कार व शिक्षा एक दूसरे के पूरक हैं। इनमें से यदि एक की भी कमी रह जाती है तो जीवन में सफलता मुश्किल हो जाती है। यह विचार शाम मौलाना बकी जाफरी ने व्यक्त किए। वह लोरपुर में आयोजित एक मजलिस को खिताब कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सभी से अपील की कि बच्चों को बेहतर तालीम देने के साथ ही अच्छे संस्कार भी जरूर दें। वकार मेंहदी रिजवी मरहूम की याद में मेंहदी इमाम बारगाह में आयोजित मजलिस में मौलाना बकी ने कहा कि एक सफल जिंदगी के लिए बेहतर शिक्षा व बेहतर संस्कार होना जरूरी है। इंसान बेहतर शिक्षा हासिल करने के बाद भी अच्छे संस्कार न होने के कारण ही सदैव परेशान बना रहता है। एक शायर ने कहा भी है कि तालीम खारदार है, गर तरबियत न हो। मतलब है कि तालीम कांटों भरा ताज है, यदि अच्छे संस्कार न हों। ऐसे में हम सभी को चाहिए कि अपने बच्चों को बेहतर दुनियावी तालीम देने के साथ साथ दीनी तालीम भी दें।
विज्ञापन

मौलाना ने बाद में कर्बला के शहीदों पर विस्तार से प्रकाश डालकर माहौल को भावुक बना दिया। आयोजक डा. सै. हैदर मेंहदी ने बाद में सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मजलिस के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। इस दौरान मौलाना शब्बर, मौलाना शारिब, मौलाना इंतेजार मेहदी, अहमद मेंहदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed