फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   E vehicles can be charged at 22 petrol pumps

Ambedkar Nagar News: 22 पेट्रोल पंपों पर चार्ज हो सकेंगे ई वाहन

Sat, 28 Sep 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 28 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
E vehicles can be charged at 22 petrol pumps
अकबरपुर नगर के मालीपुर रोड ​स्थित पेट्रोल पंप पर चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण करते अ​धिकारी।
अंबेडकरनगर। इलेक्टि्रक वाहनों का प्रयोग करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उनके वाहनों को पेट्रोल पंप पर चार्जिंग की सुविधा प्राप्त होगी। प्रथम चरण में जिले के 22 पेट्रोल पंप पर चार्जिंग के लिए जरूरी उपकरण लगा दिए गए हैं। अन्य पेट्रोल पंप पर भी यह व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर उद्योग विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों से जिले में ई वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में साढ़े पांच हजार से अधिक ई रिक्शा ही संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा लगभग तीन हजार ई स्कूटी भी सड़क पर दौड़ रही हैं। कभी कभी ऐसा होता है कि चार्जिंग समाप्त हो जाने के चलते बीच रास्ते में ही वाहन खड़ा हो जाता है। ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति को वाहन को चार्ज करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही लंबी दूरी तय करने वालों को यह संशय बना रहता है कि कहीं चार्जिंग समाप्त न हो जाए।
विज्ञापन

इन सबको देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए पेट्रोल पंप पर ई चार्जिंग की सुविधा उद्योग विभाग द्वारा कराई जा रही है। जिला उद्योग कार्यालय के अनुसार जिले के 22 पेट्रोल पंप पर वाहनों की चार्जिंग की व्यवस्था कर दी गई है। लगभग एक सप्ताह में लोगों को इसकी बेहतर ढंग से सुविधा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। कई अन्य पेट्रोल पंप पर भी ऐसे उपकरण लगाए जाने के लिए सर्वे चल रहा है। मालूम हो कि लगभग 130 पेट्रोल पंप जिले में संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां मिलेगी सुविधा

एनएच फीलिंग स्टेशन गौहन्ना, बाबा जी फीलिंग सेंटर अवसानपुर, सैनिक फीलिंग स्टेशन भोजपुर, बाबूराम फीलिंग स्टेशन हरसम्हार, आदित्य फीलिंग स्टेशन अहरिया, अमन पेट्रोलियम राबीबहाउद्दीनपुर, अजय विजय किसान सेवा केंद्र गौसपुर, माहेश्वरी किसान सेवा केंद्र बैराईपर, राधेकृष्ण फीलिंग स्टेशन इल्तिफातगंज रोड, फौजी फीलिंग स्टेशन राजेसुल्तानपुर, सरजू फीलिंग स्टेशन मालीपुर रोड, आरडी फीलिंग स्टेशन समेत 22 स्थानों पर उपकरण लगा दिए हैं। वाहन को चार्ज करने के लिए लोगों को एक निर्धारित राशि का भी भुगतान करना होगा। यह राशि अभी निर्धारित नहीं की गई है। शीघ्र ही इसे भी तय कर दिया जाएगा।

अलग से भी बनेगा चार्जिंग स्टेशन



शुरुआती दौर में लोगों की सुविधा के लिए पेट्रोल पंप पर चार्जिंग व्यवस्था शुरू की गई है। शीघ्र ही अलग से चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा। इसके लिए भी सर्वे कराया जा रहा है।



-अखिलेश कुमार, निवेशक सलाहकार उद्योग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed