फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   E-rickshaw overturned after colliding with Vanrose, five injured

Ambedkar Nagar News: वनरोज से टकराकर पलटा ई रिक्शा, पांच घायल

Sun, 09 Mar 2025 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned after colliding with Vanrose, five injured
कैथा मौड़ पर रिक्शा पलटने के बाद सड़क पर पड़े घायल। संवाद
अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के कैथा गांव के निकट नगर की ओर जा रहा ई रिक्शा वनरोज से टकरा गया। हादसे में ई रिक्शा पलट गया और उसमें बैठे पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को पास की सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चालक की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार शाम बसखारी थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी हरिप्रकाश उपाध्याय अपने ई रिक्शा से सवारियां लेकर जलालपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह नंदापुर गांव के कैथा गांव के सामने पहुंचा तभी सामने से अचानक वनरोज के आ जाने से टक्कर हो गई, इससे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें बैठी भिटौरा निवासी सीमा कुमारी, कौरा जलालपुर निवासी राममिलन, नरकटा बैरागीपुर निवासी दशरथ, सोफिया खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी नगपुर भिजवाया। यहां से चालक हरिप्रकाश उपाध्याय को चिकित्सक ने गंभीर हालत होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि सभी को अस्पताल भिजवाया गया है। चालक को छोड़कर सभी की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed