फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   E-district service stopped at 1835 jan seva kendra

Ambedkar Nagar News: 1835 जनसेवा केंद्रों पर ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा बंद पड़ी

Wed, 11 Jan 2023 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
E-district service stopped at 1835 jan seva kendra
अंबेडकरनगर। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की साइट न खुलने से लगभग 1835 जनसेवा केंद्रों पर काम ठप है। इससे आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र समेत 252 सेवाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। पांच हजार से अधिक प्रमाणपत्र लंबित हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मायूस हो लौट रहे हैं।
विज्ञापन

आय, जाति व निवासी प्रमाणपत्र के साथ ही राशनकार्ड, रेलवे टिकट, पेंशन समेत अन्य कई सेवाओं का लाभ लोगों को दिलाने के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग 1835 जनसेवा केंद्र संचालित हैं। इससे लोगों को ब्लॉक मुख्यालय या फिर तहसील मुख्यालय तक की दौड़ लगाने से राहत मिल गई थी।
विज्ञापन

इस बीच लगभग एक सप्ताह से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की साइट नहीं खुल रही है। नतीजतन सभी जनसेवा केंद्रों पर लगभग पूरी तरह से काम ठप पड़े हुए हैं। इन केंद्रों पर प्रतिदिन विभिन्न प्रमाणपत्रों समेत अन्य सेवाओं के लिए लोग पहुंचते हैं लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगती है। जनसेवा केंद्रों का सुचारु संचालन न होने से पांच हजार से अधिक आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र जलालपुर के कन्नूपुर निवासी लाडो का आय प्रमाणपत्र नहीं बन सका है। उसे बार-बार जनसेवा केंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है। बुधवार को भी वह कन्नूपुर स्थित जनसेवा केंद्र पर आय प्रमाणपत्र के लिए आई थी। मायूस होकर लौट रही लाडो ने बताया कि आवास योजना के लाभ के लिए आवेदन करना है।
तहसील क्षेत्र जलालपुर की केवलपत्ती ने कहा कि आय प्रमाणपत्र नहीं बन रहा है। पांच दिन से जनसेवा केंद्र का चक्कर लगा रही हैं। आवासीय योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाणपत्र की जरूरत है। बार-बार केंद्र पर आ रही हैं लेकिन प्रमाणपत्र बन नहीं पा रहा है।
तहसील क्षेत्र जलालपुर के कन्नूपुर निवासी अनुराग ने कहा कि आय व जाति प्रमाणपत्र के लिए एक सप्ताह से जलालपुर स्थित जनसेवा केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है। दरअसल साइट ही नहीं खुल रही है। संचालक ने बताया है कि जब साइट खुलेगी तभी आवेदन हो सकता है।
तहसील क्षेत्र भीटी के टेमा निवासी भानुमती टेमा स्थित जनसेवा केंद्र से बुधवार को मायूस हो लौट रही थीं। आवास योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाणपत्र बनवाना था। कहा कि कड़ाके की ठंड के बीच बार-बार केंद्र पर जा रहे हैं लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा।
तहसील क्षेत्र भीटी के इटवा गांव निवासी सूर्यकली भीटी स्थित जनसेवा केंद्र पर पहुंची थीं। निवास प्रमाणपत्र के लिए एक सप्ताह से चक्कर लगा रही हैं। सूर्यकली ने कहा कि साइट ही नहीं खुल रही है। इससे विभिन्न प्रकार की मुश्किल खड़ी काफी दिक्कत हो रही है।

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की साइट में आई गड़बड़ी दूर करने के लिए लखनऊ में काम चल रहा है। शीघ्र ही गड़बड़ी दूर कर सुचारु रूप से संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
-एजाज रसूल, मैनेजर, ई-डिस्ट्रिक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed