{"_id":"63bda4e666707d79500b0ea3","slug":"dumper-crushed-the-home-guard-going-on-duty-ambedkar-nagar-news-lko6660215157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बाइक से ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को डम्पर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बाइक से ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को डम्पर ने रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र के गढ़वल के निकट मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक से ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
बाद में नाराज ग्रामीणों ने बन्भनपुरा गांव के निकट सड़क पर शव रखकर राजेसुल्तानपुर-कम्हरियाघाट मार्ग जाम कर दिया। वे परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने व 50 लाख रुपये का मुआवजा की मांग कर रहे थे। शाम लगभग छह बजे एसडीएम आलापुर व सीओ टांडा के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हो सका।
थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के बभनपुरा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह (53) मंगलवार सुबह बाइक से राजेसुल्तानपुर थाने जा रहे थे। वह राजेसुल्तानपुर थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह गांव से कुछ आगे बढ़े तो गढ़वल के निकट सामने से आ रहे डंपर ने उन्हें रौंद दिया। हेल्मेट न लगाने की वजह से उसकी सिर में गंभीर चोटें आई गईं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तक आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते तब तक चालक डंपर छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
इस बीच नाराज ग्रामीणों व बाजार वासियों ने बभनपुरा गांव के निकट सड़क पर शव रखकर राजेसुल्तानपुर-कम्हरिया मार्ग जाम कर दिया। घटना की जानकारी होते ही एसओ राजेसुल्तानपुर रमाकांत प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच एसडीएम आलापुर बाबूराम व सीओ टांडा सुनील कुमार भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही जहांगीरगंज व आलापुर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहुंच गई।
ग्रामीण परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने व 50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। कई चरणों में एसडीएम व सीओ ने समझाने बुझाने की कोशिश की। दरअसल डंपर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था का था। ऐसे में ग्रामीण संबंधित संस्था पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
शाम लगभग साढ़े छह बजे काफी समझाने बुझाने व आवश्यक सहायता उपलब्ध कराए जाने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हो सका। उधर एसओ राजेसुल्तानपुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र अंकित की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।