फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Due to lack of lifting, paddy is dumped in the godowns, purchase at the centers has decreased

Ambedkar Nagar News: उठान न होने से गोदामों में धान डंप, केंद्रों पर खरीद हुई कम

Thu, 05 Dec 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 05 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of lifting, paddy is dumped in the godowns, purchase at the centers has decreased
नवीन मंडी गोदाम में रखी धान की बोरियां।
अंबेडकरनगर। उठान न हो पाने से केंद्रों पर खरीदा जा रहा धान गोदामों में डंप पड़ा है। उठान कार्य में हो रही मनमानी धान खरीद पर भारी पड़ रही है। इससे केंद्रों पर धान खरीद की रफ्तार भी जोर नहीं पकड़ पा रही है। मंडी समिति समेत ज्यादातर केंद्रों के गोदाम हाउसफुल हो चुके हैं। धान की ढुलाई में लापरवाही के लिए उठान कार्य से जुड़ी चार फर्मों को नोटिस जारी कर काली सूची में डालने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक ढाई लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। इसके सापेक्ष मात्र 57 हजार क्विंटल धान की उठान गोदामों से हो सकी है। ऐसे में उठान न हो पाने से एक लाख 96 हजार क्विंटल धान क्रय केंद्रों पर डंप पड़ा है। खरीदे गए धान के भंडारण की व्यवस्था न होने से बीते कई दिनों से क्रय केंद्रों पर हो रही धान की खरीद भी थम गई है। किसानों को अपना धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

धान की खरीद के लिए जिले में छह एजेंसियों के 88 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन्हें 13 लाख 60 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य मिला है। तीन दिसंबर तक सभी क्रय केंद्रों ने दो लाख 53 हजार 250 क्विंटल धान की खरीद कर ली है। हालांकि धान की ढुलाई का कार्य नहीं हो पा रहा। क्रय केंद्रों से संबंधित राइस मिल पर धान की कुटाई के लिए उसे भेजे जाने को निजी संस्थाएं अधिकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदामों में पड़ा है खरीद का धान
खाद्य विभाग के 29 क्रय केंद्रों पर 65,350 क्विंटल धान गोदामों में पड़ा है। यूपीपीसीयू के 15 क्रय केंद्र पर 26,489 क्विंटल ,पीसीएफ के 32 क्रय केंद्र पर 77,323 क्विंटल, मंडी परिषद के दो क्रय केंद्र पर 8,132 क्विंटल, यूपीएसएस के सात क्रय केंद्र पर 10,639 क्विंटल व भारतीय खाद्य निगम के तीन क्रय केंद्र पर 8,181 क्विंटल धान गोदामों के अंदर व बाहर डंप है। गोदाम के बाहर धान रखा होने से अचानक बारिश होने पर इसके भीग कर खराब हो जाने की आशंका भी कायम है।
चार संस्थाओं को दिया गया नोटिस
धान की ढुलाई के लिए नामित चार संस्थाओं को मनमानी बरतने पर नोटिस जारी कर काली सूची में डालने की चेतावनी दी गई है। कार्रवाई के घेरे में जेएस ब्रदर्स अंबेडकरनगर, प्रीति कांस्ट्रक्शन सीतापुर, महेश इंडस्ट्रीज, अमेठी व श्रीबाला जी ट्रेडर्स सुल्तानपुर की फर्म आई हैं। चेताया गया है कि अगर समय पर धान की ढुलाई का कार्य नहीं किया गया तो उनकी फर्म को काली सूची में डाल दिया जाएगा।


ढुलाई में संस्थाओं की शिथिलता सामने आई है। इसके लिए बुधवार को ढुलाई के लिए लगी फर्मों को नोटिस दी गई है। अगर कार्य सही नहीं हुआ तो फर्मों को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। धान की खरीद सुचारु रूप से चल रही है। -एसके द्विवेदी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed