{"_id":"6762fdf1174256bfeb0382da","slug":"due-to-increase-in-crowd-in-govind-saheb-fair-faces-of-shopkeepers-were-bright-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-126422-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गोविंदसाहब मेले में भीड़ बढ़ने से दुकानदारों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गोविंदसाहब मेले में भीड़ बढ़ने से दुकानदारों के खिले चेहरे
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। ऐतिहासिक गोविंदसाहब मेला प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु की आस्था का गवाह बन रहा है। यहां जिले के अलावा पड़ोसी जनपदों गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, आजमगढ़ व अयोध्या आदि जनपदों के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी मेला क्षेत्र में लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां गृहस्थी से लेकर खेती-किसानी के सामानों की खूब बिक्री हुई।
गोविंदसाहब धाम में एक माह तक चलने वाले मेले का शुभारंभ 10 दिसंबर को हुआ था। अब दिनोंदिन मेले की रोचकता बढ़ती जा रही है। दरअसल मेले के शुरुआती दिनों में यहां श्रद्धालुओं की आमद कम हो रही थी, लेकिन अब यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से न सिर्फ दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं बल्कि मेला क्षेत्र का माहौल भी अलग हो गया है। बुधवार सुबह कोई पैदल तो दूर के वाहन से मेला क्षेत्र पहुंचे। गोविंद सरोवर में स्नान के लिए काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं आस्था की डुबकी लगाई और खिचड़ी चढ़ाने की रस्म भी पूरी की। मेले में कलाकारों ने अपनी कला से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
मेले की प्रसिद्ध मिठाई खजला की खरीदारी के लिए लोग धक्का-मुक्की करते दिखे। यहां तीन तरह के खजले की बिक्री हो रही है। किसी ने खोये वाला खजला खरीदा तो किसी ने नमकीन खजले की खरीद की। वहीं, बच्चों का जोर झूले पर रहा तो युवाओं ने अलग-अलग व्यंजनों का लुत्फ उठाया। महिलाओं ने किचन के सामान की खरीदारी के साथ ही शृंगार के सामान खरीदे।