फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drug addict young man raped an old woman, arrested

Ambedkar Nagar News: नशेड़ी युवक ने वृद्धा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 16 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Drug addict young man raped an old woman, arrested
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के एक गांव में रविवार सुबह खेत से चारा लेने गई वृद्धा के साथ नशे में धुत युवक ने दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा, फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

72 वर्षीय पीड़िता रविवार सुबह 11 बजे खेत से चारा लेने गई थी। आरोप है कि तभी नशे की हालत में सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर टड़वा गांव का मोनू खेत में घुस आया। उसने वृद्धा का मुंह दबा दिया और दुष्कर्म करने लगा। इसी बीच खेत में पहुंची गांव की युवती ने दुष्कर्म होते देखा तो शोर मचाया। युवती की चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान इकट्ठा हुए और मोनू को पकड़ लिया। पहले उसे जमकर मारापीटा गया, फिर 112 पर सूचना दी गई। इसके बाद पीआरवी के पहुंचने पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed