फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drone and chocolate bomb make a splash in the firecracker market

Ambedkar Nagar News: ड्रोन व चाॅकलेट बम की पटाखा बाजार में धूम

Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drone and chocolate bomb make a splash in the firecracker market
जलालपुर क्षेत्र में लगी पटाखे की दुकान पर खरीदारी करते लोग।
अंबेडकरनगर। पटाखा बाजार में चाॅकलेट बम, ड्रोन बम के साथ ही माचिस गन जैसे नए पटाखे की धूम दिखी। परंपरागत पटाखे से इतर संबंधित नए पटाखों की युवाओं ने खूब खरीदारी की। बीते वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत तक की वृद्धि के बावजूद खरीदारी पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर से सटे सिझौली स्थित नवीन मंडी परिसर में सुबह लगभग दस बजे से दुकानें सजने लगीं। यहां पटाखों की मुख्य बिक्री बुधवार व बृहस्पतिवार को होगी। छिटपुट तौर पर ही पटाखे बिक पाए। ग्रामीण क्षेत्रोंं मेंं मंगलवार से ही पटाखा बिक्री की धूम रही। रामलीला मैदान जलालपुर में पटाखे की दुकान करने वाले अमित कुमार ने कहा कि इस बार पटाखा बाजार में आधा दर्जन नए पटाखों की एंट्री हुई। इसमें गोगा बम साढ़े तीन सौ रुपये में छह पीस, ड्रोन बम डेढ़ सौ रुपये में छह पीस, चाॅकलेट बम दो सौ रुपये में छह पीस बिक रहा है। लैला मजनू बम 80 रुपये प्रति पीस, माचिस गन डेढ़ सौ रुपये डिब्बा, किटकिट गाजर बम पौने दो सौ में तीन पीस, लट्टू बम डेढ़ सौ रुपये में छह पीस बिका।
विज्ञापन

टांडा, भीटी, आलापुर तहसील क्षेत्र में भी पटाखों की दुकान पर पहुंचकर लोगों ने प्रमुखता से खरीदारी की। मालूम हो कि जिले में कुल 231 दुकानदारों को पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस दिया गया है। इसमें सबसे अधिक तहसील क्षेत्र अकबरपुर में 74, टांडा में 41, आलापुर में 39, जलालपुर में 5 व भीटी में 19 दुकानदारों को तीन दिन के लिए अस्थायी लाइसेंस मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए पटाखों की खरीदारी की
अकबरपुर नगर के मीरानपुर निवासी तेजस्वी पटेल ने कहा कि उन्होंने इस बार बाजार में आए नए पटाखों खरीदारी की है। इसमें माचिस गन ज्यादा लिए। शहजादपुर के करन कुमार ने कहा कि उन्होंने ड्रोन बम व गोगो बम की खरीदारी की है। हालांकि विगत वर्ष की तुलना में इस बार दाम में वृद्धि हुई है, लेकिन पर्व के उल्लास में किसी प्रकार की कमी नहीं है। जलालपुर के अभिषेक सोनी व संदीप अग्रहरि ने कहा कि उन्होंने गोगो बम व टिक टिक गाजर बम के साथ लट्टू बम खरीदा है। इसके अलावा आसमान में रंगबिरंगी लाइट छोड़ने वाले रॉकेट भी खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed