फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Driving license work suspended until May 1

एक मई तक ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कार्य स्थगित

Thu, 22 Apr 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Driving license work suspended until May 1
अंबेडकरनगर। कोरोना के मद्देनजर उप संभागीय परिवहन कार्यालय में एक मई तक ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कार्यों को स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में 23 अप्रैल से 1 मई के बीच जिन आवेदकों को स्लॉट मिली थी, अब उन्हें 15 मई के बाद अवसर प्रदान किया जाएगा। लाइसेंस से संबंधित सभी कार्य स्थगित रहेंगे। यह जानकारी उप संभागीय परिवहन अधिकारी वीडी मिश्र ने दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त के निर्देश पर उप संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कार्यों को कोरोना महामारी को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। शासन से आए निर्देश के क्रम में 23 अप्रैल से 1 मई के बीच जिन लोगों को कार्यालय पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की तिथि मिली थी, वह अब स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी एआरटीओ वीडी मिश्र ने दी। बताया कि इस अवधि के आवेदकों को अब 15 मई के बाद रीशिड्यूलिंग कर अवसर प्रदान किया जाएगा। तब तक कार्यालय में लाइसेंस संबंधित सभी कार्य स्थगित रहेंगे। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed