फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drinking water supply remained disrupted all day in three wards

Ambedkar Nagar News: तीन वार्डों में दिनभर बाधित रही पेयजल आपूर्ति

Mon, 24 Aug 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply remained disrupted all day in three wards
अकबरपुर नगर पालिका की ओर से पटेल नगर पानी टंकी पर खोदी गई पाइप लाइन। पालिका
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका की ओर से पटेलनगर स्थित पानी की टंकी को हाईटेक करने का कार्य शुरू कराया गया है। इसके तहत जल निगम (नगरीय) अयोध्या द्वारा ओएचटी की डिलीवरी लाइन में ऑटोमेशन के लिए फ्लोमीटर और स्लूसवाल्व लगाए जा रहे हैं। रविवार रात से शुरू हुए कार्य के चलते सोमवार को पटेलनगर, शास्त्रीनगर और गांधीनगर वार्ड की पेयजल आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही। इससे करीब 32 हजार उपभोक्ताओं को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जलापूर्ति प्रभावित होने पर नगर पालिका ने तीनों वार्डों में अलग-अलग स्थानों पर पानी के टैंकर लगवाए। हालांकि, टैंकर से पानी उपलब्ध कराने के बावजूद कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब तीन बजे कार्य पूरा होने के बाद पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

पटेलनगर स्थित पानी की टंकी से अब तक पुरानी व्यवस्था के तहत जलापूर्ति होती थी। इसके चलते आए दिन कम प्रेशर से पानी मिलने और कभी-कभी आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें आती थीं। अब टंकी को आधुनिक बनाया जा रहा है। ऑटोमेशन सिस्टम लगने के बाद पानी भरने, आपूर्ति और लोड प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है। मशीनों और सॉफ्टवेयर की मदद से संचालन आसान होगा और जलापूर्ति व्यवस्था अधिक प्रभावी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता जलकल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि टंकी पर कार्य होने के कारण आपूर्ति रोकी गई थी। कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कराकर दोपहर बाद जलापूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed