फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drinking water shortage in Baskhari CHC

बसखारी सीएचसी में पेयजल किल्लत

Sun, 16 Oct 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage in Baskhari CHC
बसखारी (अंबेडकरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी आने वाले मरीजों व तीमारदारों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। कहने को तो अस्पताल परिसर में दो हैंडपंप लगे हैं लेकिन उनमें से निकलने वाला दूषित पानी किसी काम के लायक नहीं होता। कई शिकायतों के बाद भी पेयजल संकट की इस गंभीर परेशानी से छुटकारा दिलाने को लेकर जिम्मेदार उदासीन हैं।
विज्ञापन

बसखारी सीएचसी पर प्रतिदिन करीब चार सौ मरीजों की ओपीडी होती है। इस दौरान तीमारदारों व अस्पताल स्टाफ को मिलाकर यहां प्रतिदिन छह से सात सौ लोग मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद पेयजल से लेकर शौचालय तक की व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी है। परिसर में लगे दो हैंडपंपों पर ही पेयजल आपूर्ति के लिए पूरा सीएचसी निर्भर है।
विज्ञापन

तकरीबन एक साल से ये दोनो हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। इसके चलते पेयजल के साथ ही सीएचसी में शौचालय में भी साफ पानी का संकट बना हुआ है। शौचालय में पानी की सप्लाई के लिए लगी टोटियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। पेयजल किल्लत के कारण मरीजों व तीमारदारों के साथ ही डॉक्टरों व बाकी अस्पताल स्टाफ को भी काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात स्टाफ का कहना है कि यहां व्याप्त पेयजल की विकट समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग लगातार आला अफसरों से करने के बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हैं।
शुद्ध पेयजल के लिए एक नया हैंडपंप लगवाया गया है। नया होने के कारण इससे पानी मिलने में कुछ दिक्कत हो रही है, जल्द ही यह परेशानी दूर करा दी जाएगी।
-डॉ. मारकंडेय प्रसाद, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed