फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dr. Lohia pledges to follow the given path

डॉ. लोहिया के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

Tue, 23 Mar 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Dr. Lohia pledges to follow the given path
अंबेडकरनगर के लोहिया जयंती पर लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सपा जिलाध्यक्ष व अन्य। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। समाजवादी आंदोलन के जनक डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनायी। सबसे पहले पार्टी नेताओं ने सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव के नेतृत्व में शहजादपुर चौक पहुंचकर लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें लोहिया के आदर्शों पर चर्चा हुई और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने कहा कि लोहिया ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। उनके विचारों से न सिर्फ देश के नागरिक प्रभावित थे, बल्कि समूचे विश्व में उनकी समाजवादी विचाराधारा की पहचान थी। उन्होंने कभी अपने नैतिक मूल्यों से समझौता नही किया। पूर्व मंत्री गोपीनाथ वर्मा ने भी लोहिया जी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया। कहा कि समाज के लोगों को ऐसे आदर्शों से सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

लोहिया से अखिलेश अभियान के संयोजक सिद्धार्थ मिश्र ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोहिया के विचारों को लेकर आज भी सदैव आगे बढ़ रही है। देश व समाज में सुख शांति व समृद्धि लाने के लिए लोहिया के विचारों को जीना होगा। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता रणविजय सिंह, आशीष पाण्डेय दीपू, डॉ. अभिषेक सिंह, मुजीब सोनू व सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज बिहलोलपुर में समाजवादी चिंतक डॉॅ. राममनोहर लोहिया की जयंती मनी। देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. लोहिया के के आदर्शों को याद किया गया। साथ ही विद्यालय में शहीद दिवस के मौके पर सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रबंधक व सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक सिंह ने डॉ. लोहिया के जीवन परप्रकाश डाला। कहा कि लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को हुआ था। उनका बचपन अकबरपुर में बीता था। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को समूचे विश्व में फैलाने का काम किया था। इस मौके पर शिक्षक बालमुकुंद तिवारी, राजीव पाल, आदित्य अग्रहरि, सत्यवीर, आलोक सिंह व आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed