{"_id":"66e7166758e8bb5bdd0d9c16","slug":"dowry-harassment-case-against-in-laws-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-121257-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा
Sun, 15 Sep 2024 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 15 Sep 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर घर से भगा देने में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
अहिरौली थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी रागिनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2013 में उसकी शादी अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खिद्दिरपुर निवासी वीरेंद्र विक्रम के साथ हुई थी। उस समय सामर्थ्य के अनुसार उसके पिता ने दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद पति के अलावा ससुर हीरालाल, ननद रीमा और फूफा रामजश उस पर एक लाख रुपये और देने का दबाव बनाने लगे। इसके लिए उसे कई बार शारीरिक व मानसिक रूप सेे प्रताड़ित भी किया गया। बीते दिनों पति उसे साथ लेकर मुंबई चला गया। वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। भाई को बुलाकर वहां से गांव चली आई। बाद में उसके पिता ने सुलह-समझौता कर उसे फिर से ससुराल भेजा। लेकिन उसका उत्पीड़न नहीं रुका। वर्ष 2021 में उसके आभूषण छीनकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। बीते दिनों सुलह-समझौते का प्रयास हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में केस दर्ज कराया जाए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।