फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   dowry harassment case against eight including husband

Ambedkar Nagar News: पति समेत आठ पर दहेज उत्पीड़न का केस

Mon, 31 Mar 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 31 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
dowry harassment case against eight including husband
अंबेडकरनगर। दहेज लोभियोंं ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता पर अत्याचार किए। इससे भी बात नहीं बनी तो उसके पति ने उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने पति समेत आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कटका के दुल्हूपुरकला निवासी शिवांगी त्रिपाठी का विवाह 20 नवंबर 2021 को भीटी के राशलपारा निवासी नवनीत त्रिपाठी के साथ हुआ था। शादी में उनके पिता ने एक कार और आठ लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान दिया गया था, लेकिन विदाई के बाद से ही ससुरालीजन उसे पांच लाख अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इस बीच वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि उसके पति ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

इससे बाद भी उनका पति नवनीत, सास निर्माला, जेठ स्वदेश त्रिपाठी, जेठानी संजूलता, ननद ममता, विनीता और ननद ममता की बेटी प्राची दहेज के लिए उसके ऊपर उत्पीड़न करते रहे। 16 अगस्त 2024 को ससुरालीजनों से उसे घर से बाहर भगा दिया। विरोध करने पर घर में बंद कर लाठी-डंडों से पीटा गया और गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed