{"_id":"61e0707720ecf0434e4ce1fa","slug":"don-t-fall-prey-to-any-phone-call-dm-ambedkar-nagar-news-lko613341153","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी फोन कॉल के झांसे में न आएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी फोन कॉल के झांसे में न आएं : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर्स एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं सावधान रहें। इन दिनों फर्जी कॉल के जरिए फोन कर एप डाउनलोड कराने का हवाला देकर खाते से धन हड़पने की धोखाधड़ी चल रही है। ऐसे में कोई भी कर्मचारी इन फोन कॉल के झांसे में न आए। कोई भी एप डाउनलोड करने को लेकर यदि कहा जाता है, या ओटीपी मांगी जाती है तो कतई ऐसा न करें। निर्वाचन विभाग या अन्य विभाग द्वारा ऐसी कोई जानकारी कर्मचारियों से नही मांगी जाती है। यह सुझाव डीएम सैमुअल पॉल एन ने दिए हैं।
पिछले कुछ दिनों से चुनाव से जुड़े बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर्स, शिक्षक-शिक्षिकाओं के पास मोबाइल नंबर 7970806785 से फोन आ रहा है। फोन करने वाला उनसे चुनाव से संबंधित जानकारी पूछता है। स्वयं को कलेक्ट्रेट कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय या फिर अन्य किसी सरकारी कार्यालय में पदाभिहित अधिकारी बताता है। इसके बाद गरुण एप या निर्वाचन संबंधी कोई अन्य एप डाउनलोड किया है या नहीं, इसके बारे में पूछता है। ऐनी डेस्क एप डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।
यदि कोई उसके झांसे में आ गया और एप को डाउनलोड कर उसके द्वारा बतायी जा रही ओटीपी आदि प्रक्रिया को आगे बढ़ाता है तो वह धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है। एक-दो शिक्षक इसकी चपेट में आ चुके हैं। डीएम ने ऐसे फोन कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी है। कहा कि इस तरह से आने वाले फोन पर किसी के कहने से किसी तरह के एप मोबाइल में न डाउनलोड करें, और न ही कभी कोई ओटीपी या पिन नंबर बताएं। निर्वाचन विभाग या अन्य विभाग कर्मचारियों से कतई कोई ओटीपी मांग रहा है, और न ही उनसे कोई एप डाउनलोड कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इस बीच प्राथमिक विद्यालय अरियौना में तैनात प्रधानाध्यापिका रेखा पांडेय ने बताया कि उनके पास बुधवार को संबंधित नंबर से फोन आया था। उन्होंने कोई एप डाउनलोड करने से मना कर दिया। इसी तरह प्रधानाध्यापक नंदन मौर्य भी पहले से जानकारी होने के चलते इस जालसाज के झांसे में आने से बच गए। उनके पास फोन करने वाले ने खुद को अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट का कर्मचारी अभिषेक प्रसाद बताया। जलालपुर की शिक्षिका श्वेता सिंह के पास भी इस तरह का फोन आ चुका है। अकबरपुर अंग्रेजी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार इसके झांसे में आ गए और उनके खाते से 50 हजार रुपये आहरित कर लिए गए।