{"_id":"6182cfa8867a72661802042a","slug":"doctors-woke-up-before-time-patients-remained-upset-ambedkar-nagar-news-lko603073710","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पहले ही उठ गए चिकित्सक, मरीज रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पहले ही उठ गए चिकित्सक, मरीज रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। यदि इलाज की आशा लिए जिला अस्पताल जा रहे हों तो पहले किसी से पता कर लें कि संबंधित चिकित्सक अस्पताल में हैं भी या नहीं। कारण यह है कि देरी से जिला अस्पताल पहुंचने व समय से पहले ही अस्पताल छोड़ देने की चिकित्सकों की आदत शासन के तमाम दिशा निर्देश के बावजूद बरकरार है। बुधवार को भी ज्यादातर चिकित्सक न सिर्फ विलंब से अस्पताल पहुंचे, बल्कि समय से पहले अस्पताल छोड़कर चले गए। ऐसे में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों व उनके तीमारदारों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश खुद तो नियमित रूप से अस्पताल में मौजूद रहते हैं, लेकिन चिकित्सकों की मनमानी बरकरार है।
बुधवार को भी मनमानी जिला अस्पताल में नजर आई। यूं तो ओपीडी सुबह 9 बजे से है, लेकिन ज्यादातर चिकित्सक 10 बजे के बाद ही आए। यही नहीं दोपहर 2 बजे से पहले ही उन्होंने कुर्सी छोड़ दी। नतीजा यह हुआ कि इलाज की उम्मीद में जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों व उनके तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कुर्की बाजार निवासी अवधेश, शहजादपुर निवासी अली उल्लाह ने कहा कि वे साढ़े बारह बजे जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे थे, लेकिन पता चला कि चिकित्सक हैं ही नहीं। काफी इंतजार के बाद भी जब चिकित्सक नहीं आए तो मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
बसखारी निवासी रामचंदर, बरियावन निवासी प्रदीप व सद्दरपुर निवासी रघुवीर ने कहा कि वे सभी पौने दस बजे अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन लगभग डेढ़ घंटे बाद ही चिकित्सक मिल सके। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई है। यदि शिकायत मिलती है, तो जांच कराई जाएगी।