{"_id":"635040d91ef48f7a83281c3e","slug":"do-not-take-any-laxity-in-achieving-the-goal-ambedkar-nagar-news-lko6536576110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य प्राप्ति में न बरतें कोई शिथिलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य प्राप्ति में न बरतें कोई शिथिलता
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण विभाग मंत्री रवींद्र जायसवाल बुधवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने बसखारी रोड स्थित सर्किट हाउस में अपर जिलाधिकारी सहित सभी पांचों तहसीलों के उपनिबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
राज्यमंत्री रवींद्र ने अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सरकार द्वारा स्टांप राजस्व के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने का निर्देश दिया। कहा कि लक्ष्य प्राप्ति में किसी तरह की शिथिलता न बरतें। उन्होंने भूमि की सर्किल रेट सूची को बाजार भाव के अनुसार पुनरीक्षित करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा अधिकाधिक युवाओं को रोजगार देने के लिए स्टांप वेंडर का लाइसेंस जारी करने के लिए कहा।
मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। ऐसे में निबंधन विभाग भी इसमें सहयोग करे। इस मौके पर एडीएम अशोक कुमार कनौजिया, सहायक महानिरीक्षक निबंधन वंदना सिंह, उपनिबंधक अकबरपुर जगदंबा शुक्ल, उपनिबंधक टांडा सत्येंद्र कुमार यादव, उपनिबंधक जलालपुर संतराम वर्मा, प्रभारी उपनिबंधक भीटी यतींद्र सिंह व प्रभारी उपनिबंधक आलापुर मोहम्मद अनवर मौजूद रहे।