फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Do not be careless in the development of ideal villages

आदर्श गांवों के विकास में लापरवाही न बरतें

Tue, 13 Jul 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Do not be careless in the development of ideal villages
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बीती देर शाम डीएम ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के तहत चयनित गांवों में निर्धारित किए गए लक्ष्यों को समय से गुणवत्ता एवं मानक के साथ पूर्ण किया जाए, जिससे ग्रामीणों को जरूरी सुविधाओं का लाभ मिल सके। ऐसे गांवों के विकास में लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना में चयनित गांवों में आम जनता की सुविधाओं से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को मुकम्मल कराना है। ऐसे में संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने विभाग से जुड़ीं योजनाओं को त्वरित गति से व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराएं। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित गांवों में नियमित भ्रमण कर संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते रहें। कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि चयनित ग्रामों में मानक के अनुसार शत-प्रतिशत पुष्टाहार का वितरण कराया जाए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया। एलडीएम को निर्देश दिया कि संबंधित बैंकों से प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना के लक्ष्यों की पूर्ति संबंधित गांवों में सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को भी निर्देश दिया कि सांसद आदर्श ग्राम में कैंप के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर नागरिकों का कोविड टीकाकरण कराया जाए। साथ ही साथ डीपीआरओ को निर्देशित किया कि जो भी शौचालय बन कर तैयार हैं, उनकी जांच करायी जाए। इस मौके पर एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, पीडी प्रदीप पांडेय व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed