{"_id":"070cf615bfbddf9c5873262ed8580de2","slug":"dm-will-celebrate-the-birthday-of-salmaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम मनाएंगे अनाथ सलमान का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम मनाएंगे अनाथ सलमान का जन्मदिन
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता व पिता की मौत के बाद सलमान के विरुद्ध बीते दिनों बैंक से आरसी जारी होने के बाद जिलाधिकारी ने सलमान व उसकी बहन की पूरी देखरेख की बात कही थी।
विज्ञापन
डीएम की पहल के बाद एक संस्था की तरफ से सलमान के लिए पक्के घर का शिलान्यास गत दिनों हुआ था, जबकि बैंक के बकाए का भुगतान डीएम के विवेकाधीन कोष से किए जाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
मालूम हो कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दुक्खर परमरुदाइन निवासी सलमान के विरुद्ध बीते दिनों बैंक आफ बड़ौदा की सम्मनपुर शाखा ने 40 हजार से अधिक की वसूली के लिए रिकवरी नोटिस जारी कर दिया था। केसीसी का लोन लेने वाले सलमान के पिता हसनैन का बीते दिनों बीमारी के चलते निधन हो गया था।
विज्ञापन
मां की मौत के साथ ही बड़े भाई का भी निधन हो चुका है। घर में सिर्फ सलमान व उसकी अव्यस्क बड़ी बहन नौशीन ही बुआ व फुफा के साथ रह रहे हैं। गत जुलाई माह में बैंक ने वसूली की नोटिस सलमान के विरुद्ध जारी की, तो सलमान ग्रामीणों के साथ डीएम विवेक से मिलने पहुंचा।
डीएम ने तत्काल बैंक की वसूली पर रोक लगाते हुए निर्देश दिया कि लोक अदालत में मामले का निस्तारण कराकर जो भी राशि तय हो, उसका भुगतान उनके विवेकाधीन कोष से कर दिया जाए। दो दिन पूर्व डीएम की पहल पर सामाजिक संस्था अलइमाम फाउंडेशन ने पक्के आवास का जिम्मा लिया।
डीएम ने आवास का शिलान्यास किया था। इस बीच अब जिलाधिकारी ने एक सितंबर को सलमान का जन्मदिन अपने सरकारी आवास पर मनाने का निर्णय लिया है। अनाथ होने के कारण डीएम उसके पदेन संरक्षक भी हैं। डीएम विवेक ने बीते दिनों ही दोनों भाई बहनों से पूछा था कि उन्हें किसी चीज की जरूरत है, तो इस पर नौशीन ने साइकिल की जिज्ञासा जताई थी। डीएम ने बताया कि एक सितंबर को दोनों बच्चों को साइकिल दी जाएगी।