{"_id":"675b1d90a6cd79680d0996cd","slug":"dm-reprimanded-on-slow-pace-of-work-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-126061-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: काम की धीमी रफ्तार पर डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: काम की धीमी रफ्तार पर डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन योजना की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की ब्लॉकवार समीक्षा की। धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी। कहा यदि कार्य में इसी तरह की शिथिलता चलती रही तो कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र में गांव-गांव घर-घर पानी पहुंचाने की योजना के तहत 899 गांवों में पानी पहुंचाने के लिए ओवरहेड टैंक के निर्माण के साथ ही पाइपलाइन बिछाई जा रही है। अब तक 300 से अधिक ओवरहेड टैंकों का निर्माण हो चुका है, लेकिन अभी भी लक्ष्य के अनुरूप नामित कार्यदायी संस्था कार्य पूरा नहीं करा सकी है। बुधवार देर शाम डीएम ने योजना के कार्यों की समीक्षा की। धीमी प्रगति मिलने पर कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी दी। कहा कि प्रत्येक परियोजना पर अलग-अलग टीमों व अधिक से अधिक मानव संसाधन एवं मशीनों को लगवाकर कार्यों में तेजी लाएं।
उन्होंने कहा कि हर घर नल परियोजना शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। इस परियोजना का उद्देश्य जन सामान्य को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। परियोजना के अधिशासी अभियंता व जेई को नियमित परियोजना स्थलों का भ्रमण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए।