फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM and SP took stock of Bhiyanv Dargah

भियांव दरगाह का डीएम व एसपी ने लिया जायजा

Wed, 22 Sep 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
DM and SP took stock of Bhiyanv Dargah
अंबेडकरनगर के भियांव स्थित दरगाह में जरूरी जानकारी हासिल करने पहुंचे डीएम व एसपी - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र में धार्मिक स्थल के रास्ते को अवरुद्ध करने तथा कथित धर्म परिवर्तंन आदि की शिकायतों के बीच डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी बुधवार को भियांव पहुंच गए। अधिकारियों ने वहां मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए दरगाह पहुंचे हिंदू व मुस्लिम श्रद्धालुओं से वार्ता भी की। अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से यहां न तो नया निर्माण हुआ है न ही किसी ने कोई दबाव पड़ने की जानकारी दी। निरीक्षण के बाद डीएम व एसपी ने कहा कि धार्मिक स्थल पर सब कुछ श्रद्धा के अनुसार चल रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भाजपा नेता अरविंद पांडेय ने गत दिवस जिला प्रशासन को पत्र देकर कहा था कि मां कालिका के शक्तिपीठ जाने वाले रास्ते को भियांव दरगाह से जुड़े लोगों द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत होती है। इसी मामले को लेकर बुधवार को कुछ हिंदू संगठनों की तरफ से आवाज उठाई गई। इसके बाद तत्काल डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने स्वयं मौके पर पहुंचने का निर्णय लिया। दोनों अधिकारी दल-बल के साथ बुधवार दोपहर बाद भियांव स्थित दरगाह पहुंच गए। अधिकारियों ने भियांव दरगाह के संपूर्ण क्षेत्र का विधिवत जायजा लिया।
विज्ञापन

वहां डीएम व एसपी को बताया गया कि दशकों पूर्व से कोई नया निर्माण नहीं हुआ है। यहां न सिर्फ अंबेडकरनगर वरन अन्य जनपदों समेत विभिन्न प्रांतों से भी श्रद्धालु आते हैं। डीएम ने श्रद्धालुओं से विधिवत पूछताछ की, जिससे यह पता चल सके कि उन पर कोई जोर जबरदस्ती तो नहीं हो रही। सभी वर्ग के श्रद्धालुओं ने बताया कि वे स्वेच्छा से यहां आते हैं। यहां दर्शन करने से उन सबकी परेशानियां दूर हो जाती हैं। भाजपा नेता व कुछ संगठनों द्वारा धर्म परिवर्तन व रोहिंग्या मुसलमानों द्वारा अवैध कृत्य करने के आरोप भी यहां सही नहीं पाए गए। डीएम व एसपी ने सभी से मिलजुलकर रहने का आह्वान किया। कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन आदि में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने इसके बाद भियांव के मजीरा पुरवे स्थित मौलाना शफरुद्दीन शाह मजार का निरीक्षण किया। यहां बगल स्थित तालाब में स्नान करते समय बीते दिनों डूबकर एक बालक की मौत हो गई थी। इसके बाद से तालाब में स्नान पर रोक लगा दी गई है। तालाब के किनारे बैरीकेडिंग लगा दी गई है। डीएम ने मजार के केयरटेकर को निर्देश देते हुए कहा कि तालाब में कोई भी श्रद्धालु व अन्य व्यक्ति स्नान न करने पाए। इस पर निगरानी रखी जाए। उधर भाजपा नेता अरविंद पांडेय ने कहा कि मेरे पास तमाम साक्ष्य मौजूद हैं। जल्द ही इसे जिला प्रशासन व शासन को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed