फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM and SP reviewed the Quarantine Center

क्वारंटीन सेंटर का डीएम व एसपी ने लिया जायजा

Sat, 25 Apr 2020 08:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
DM and SP reviewed the Quarantine Center
कवारंटीन सेंटर का डीएम व एसपी ने लिया जायजा
विज्ञापन

- प्रवासी मजदूरों के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज को बनाया गया है केंद्र, 300 बेड की है क्षमता
फोटो 5
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए क्वारंटीन सेंटर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का शनिवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जायजा लिया। जिम्मेदारों को सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

गौरतलब है कि प्रवासी मजदूरों व दूसरे प्रांत या शहरों से आए नागरिकों के लिए जिला अस्पताल व राजकीय एकलव्य स्टेडियम के अलावा जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को क्वारंटीन केंद्र बनाया गया है। यहां 300 बेड की क्षमता है। फिलहाल कोई प्रवासी मजदूर यहां रोका नहीं गया है। आने वाले दिनों में ऐसे मजदूरों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए शनिवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। वहां तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्वारंटीन के लिए आने वाले प्रवासी मजदूरों को किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होनी चाहिए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि समय-समय पर कक्षों को सैनिटाइज भी किया जाता रहे। डीएम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें भी तब तक क्वारंटीन केंद्र में क्वारंटीन के लिए रखा जाए, जब तक उनकी रिपोर्ट निगेटिव न आ जाए। इसे देखते हुए ही अब जांच के लिए आने वालों को कवारंटीन केंद्र में रखा जा रहा है। इससे राजकीय एकलव्य स्टेडियम में कवारंटीन किए जाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए ही उन्होंने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर का जायजा लेने के साथ ही वहां तैनात कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed