फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Diwali of poor families will fade due to lack of sugar

चीनी न मिलने से फीकी रहेगी गरीब परिवारों की दिवाली

Wed, 27 Oct 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Diwali of poor families will fade due to lack of sugar
अंबेडकरनगर। जिले के लगभग 65 हजार अन्त्योदय राशन कार्डधारकों की दीपावली इस बार फीकी मनेगी। त्योहार पर कार्डधारकों को सस्ती दर पर मिलने वाली चीनी नही मिलेगी। विभागीय अफसरों ने अभी तक त्योहार पर वितरित होने वाली चीनी की उठानी ही नहीं करायी है। अफसरों की इस ढिलाई और उदासीनता को लेकर गरीब कार्डधारकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

शासन द्वारा अन्त्योदय श्रेणी के गरीब परिवारों को प्रति माह 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से एक किलोग्राम चीनी उपलब्ध करायी जाती है। बीते दो माह से चीनी का वितरण न होने से कार्डधारकों को दीवाली के त्योहार पर एक साथ तीन माह की 3 किलो चीनी मिलनी चाहिए थी। खाद्य विभाग ने राशन वितरण का कार्य तो दीपावली पर्व से करा दिया लेकिन पात्रों को सस्ती दर पर चीनी उपलब्ध कराने की जरूरत महसूस नही की। इसके चलते ही दीपावली पर्व करीब आ जाने के बावजूद विभाग की तरफ से अभी तक चीनी की उठान तक नहीं की गयी है। सूत्रों की मानें तो विभाग चीनी की उठान 10 नवंबर के बाद किए जाने की तैयारी में है। ऐसे में जिले के 65 हजार से अधिक अंत्योदय कार्डधारकों को दीपावली के पर्व पर बाजार से ही ऊंची दर पर चीनी खरीदने की परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

आदमपुर तिंदौली के अमित ने दीपावली पर सस्ती दर की चीनी न मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी जानबूझकर आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। कार्डधारियों ने जिलाधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप कर त्योहार से पहले सस्ती दर की चीनी वितरित कराए जाने की मांग की है। दूसरी तरफ आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चीनी उठान के लिए जिला खाद्य एवं विपणन विभाग से आवश्यक पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 25 अक्तूबर तक चीनी की उठान होनी थी। कतिपय कारणों से इसमें विलंब हो रहा है। जब तक धनराशि जमा नही होगी, तब तक उठान संभव नही है। इसके लिए आवश्यक पत्राचार भी किया जा रहा है ताकि दीपावली पर्व पर चीनी का वितरण कराया जा सके।
राजेश कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed