फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Divyang's dead body found on the roadside

Ambedkar Nagar News: सड़क किनारे मिला दिव्यांग का शव

Thu, 09 Mar 2023 03:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 09 Mar 2023 03:43 PM IST
विज्ञापन
Divyang's dead body found on the roadside

विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना का केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र सम्मनपुर के जल्लालपुर दाउदपुर निवासी दिव्यांग का मंगलवार सुबह सड़क के किनारे शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले को मार्ग दुर्घटना का मानते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जल्लापुर दाउदपुर गांव निवासी दिव्यांग भीमसेन (45) सोमवार शाम को घर से ट्राई साइकिल से सम्मनपुर बाजार गए थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों को लगा कि शायद वे गांव के बाहर स्थित दुकान पर ही रुक गए हैं। इसके चलते कोई खोजबीन भी नहीं की गई। इस बीच मंगलवार सुबह उनका शव दुकान से कुछ दूर पहले सड़क के किनारे पड़ा मिला। बगल में क्षतिग्रस्त ट्राईसाइकिल भी मिली।
विज्ञापन

कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे थे तो कुछ मार्ग दुर्घटना बता रहे थे। थानाध्यक्ष सम्मनपुर दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मार्ग दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। मृतक भीमसेन की पत्नी कमलेश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मृतक के चार पुत्री व दो पुत्र हैं। अभी किसी की शादी नहीं हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed