फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District will emerge on tourism map from lakes and bird sanctuary

Ambedkar Nagar News: झीलों और पक्षी विहार से पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा जिला

Fri, 14 Apr 2023 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
District will emerge on tourism map from lakes and bird sanctuary
अंबेडकरनगर पर्यटन मानचित्र पर जिले को उभारने की तैयारी है। निकटवर्ती जनपद अयोध्या के हो रहे कायाकल्प के बीच यहां पार्कों और झीलों को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित किया जा रहा है। योजना यह है कि अयोध्या तक आने वाले पर्यटक इधर का भी रुख कर सकें।
विज्ञापन

भगवान राम की नगरी अयोध्या के तेजी से हो रहे विकास ने जिले में भी हालात बदलने के आसार जगाए हैं। इसका जिम्मा संभाला है डीएम अविनाश सिंह ने। उन्होंने बीते दिनों यहां कार्यभार संभालने के साथ ही यहां श्रवण क्षेत्र को डियर पार्क के तौर पर विकसित करने की मुहिम आगे बढ़ाई है। तमसा तट पर स्थित श्रवण क्षेत्र मातृ-पितृ भक्ति के प्रतीक श्रवण कुमार की समाधि स्थली के कारण खासा प्रसिद्ध है। यहां लेजर लाइट और अन्य साज-सजावट के चलते पर्यटकों को आकर्षित किए जाने की योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि पेड़-पौधों की अधिकता, मंदिरों की श्रृंखला और नदी का तट होने से यह स्थान पर्यटकों को खूब भाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही दरबन झील, भदौना झील और पुंथर झील को पक्षी विहार के तौर पर विकसित करने की कार्ययोजना पर काम चल रहा है। शासन को प्रोजेक्ट भेजकर मंजूरी दिलाने की कोशिश के बीच स्थानीय संसाधनों से हालात सुधारने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसमें पुंथर झील पर प्रशासन करीब 20 लाख रुपये स्थानीय स्तर से खर्च कर उसे पर्यटकों के घूमने लायक बनाने जा रहा है। कई अन्य प्रोजेक्ट पर भी प्रशासन विचार कर रहा है। इसके चलते अगले कुछ समय में यह जनपद भी पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभरता दिख सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ाई जा रही हैं सुविधाएं
जिले में सुविधाएं बढ़ाने पर पूरा जोर है। पर्यटन के क्षेत्र में यहां अपार संभावनाएं हैं जिन पर तेजी से काम हो रहा है। कोशिश है कि आने वाले दिनों में यह स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन सकें। - अविनाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed