फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District ranked seventh in the state in CM dashboard

Ambedkar Nagar News: सीएम डैशबोर्ड में जिले को प्रदेश में सातवां स्थान

Sun, 15 Sep 2024 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
District ranked seventh in the state in CM dashboard
अंबेडकरनगर। जनपद पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड में प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। अयोध्या मंडल के सभी जिले अंबेडकरनगर से पीछे हैं। इससे पहले आईजीआरएस में अंबेडकरनगर जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला था। कानून व्यवस्था को लेकर जनपद पुलिस को प्रदेश में फिर से बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीते दिनों अगस्त माह की जो आईजीआरएस रैंकिंग जारी हुई उसमें अंबेडकरनगर जनपद को पूरे प्रदेश में पहला स्थान मिला था। जिले के सभी थानों को भी यही उपलब्धि मिली थी। सभी मामलों का बेहतर ढंग से निपटारा करने के चलते प्रदेश में टॉप के जिलों में स्थान बनाने में जनपद पुलिस सफल रही थी।
विज्ञापन

अब सीएम डैशबोर्ड को लेकर अगस्त माह की जो रैंक जारी हुई है उसमें अंबेडकरनगर को प्रदेश में सातवां स्थान मिला है। रामपुर, संभल, अमरोहा, गौतबुद्धनगर, शहजहांपुर व ललितपुर ही अंबेडकरनगर से आगे हैं। बाराबंकी को इसमें नौवां, रायबरेली को 28वां, श्रावस्ती को 32वां, सीतापुर को 44वां, बलरामपुर को 47वां, लखनऊ को 50वां, अमेठी को 61वां, गोंडा को 63वां, सुल्तानपुर को 69वां जबकि अयोध्या को 70वां स्थान मिला है। एसपी डॉ कौस्तुभ ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed