फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District Mesistrate Show Mercy on Calf

बीमार गोवंश को देख द्रवित हुए डीएम, कराया इलाज का प्रबंध

Fri, 15 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
District Mesistrate Show Mercy on  Calf
टांडा/केदारनगर। टांडा नगर में भ्रमण के दौरान शुक्रवार को डीएम ने खुरपका रोग से पीड़ित एक बछड़े को देख फौरन उसके खाने का प्रबंध कराया। इसके बाद चिकित्सकों की टीम बुलवाकर उपचार के लिए भिजवा दिया। उधर, इसी तहसील क्षेत्र के सेवागंज मीठेपुर मार्ग स्थित गोसाई के पूरा गांव के पास बीमार पड़े गोवंश की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र शुक्रवार को एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र के साथ टांडा भ्रमण पर थे। इसी बीच उन्होंने नगर के एक स्थान पर देखा कि खुरपका रोग से पीड़ित बछड़ा काफी दयनीय दशा में है। डीएम अधीनस्थों के साथ उसके पास पहुंचे और उसके लिए केले व अन्य खाद्य सामग्री का प्रबंध कराया। पशु चिकित्सकों की टीम बुलवाकर उसका मौके पर ही प्रारंभिक उपचार कराया।
विज्ञापन

इसके बाद नगर पालिका परिषद कर्मियों को वाहन के साथ बुलाया गया। नागरिकों व कर्मचारियों के सहयोग से बछड़े को वाहन पर लादकर इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भिजवा दिया गया। डीएम की संवेदना की स्थानीय लोगों ने सराहना भी की। उधर, इसी तहसील क्षेत्र के गोसाई का पूरा गांव के पास एक बीमार गोवंश की कोई सुध लेने वाला नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाय पिछले कुछ दिनों से बीमार पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे खाने के लिए चारा आदि दिया जा रहा था, लेकिन समस्या बढ़ जाने के बाद से दो दिन से वह कुछ नहीं खा पा रही है। लोगों ने बताया कि न तो प्रशासन से कोई अधिकारी-कर्मचारी और न ही कोई खुद को गो रक्षक कहने वाले सहायता के लिए आगे आए हैं। इस संबंध में एसडीएम एमपी सिंह ने कहा कि गाय को भड़सारी गोशाला भेजने का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed