फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District Jail

जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य की समुचित जांच व इलाज के निर्देश

Sat, 26 Oct 2019 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
District Jail
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैदियों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें इलाज भी सुनिश्चित कराएं। भोजन की भी समुचित व्यवस्था तय की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बीच डीएम ने कैदियों में मिठाई का भी वितरण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र सुबह एडीएम अमरनाथ राय को लेकर जिला कारागार निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने एक एक बैरक में पहुंचकर कैदियों से मुलाकात की और उनमें मिठाई का वितरण किया। आह्वान किया कि वे सभी दीपपर्व मिल-जुलकर मनाएं। एकसाथ पर्व मनाने से उसकी खुशियों में वृद्धि होती है और आपसी भाईचारे की डोर मजबूत होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कारागार अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जाए। यदि किसी को इलाज की जरूरत हो, तो उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि इलाज में लापरवाही की शिकायत सामने आती है, तो इस पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने रसोईघर का जायजा लेने के साथ ही निर्देश दिया कि भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मीनू के अनुसार कैदियों को भोजन उपलब्ध कराया जाए। साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। परिसर से लेकर बैरक तक साफ सफाई रखी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed