{"_id":"5feb612a8ebc3e3dd12f8ac5","slug":"district-got-second-place-in-the-state-in-development-works-ambedkar-nagar-news-lko5572373166","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में जिले को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में जिले को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विकास कार्यों के मामले में जनपद को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। माह नवंबर की जो रैंकिंग कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग ने जारी की है, उसमें जिले की प्रगति उत्कृष्ट रही है। कुल 29 कार्यक्रमों में जिले को ए रैंक मिली है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।
गौरतलब है कि डीएम राकेश कुमार मिश्र, सीडीओ घनश्याम मीणा व एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों द्वारा लगातार पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजना में जिले की उपलब्धि 121 प्रतिशत रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हुई है।
कन्या सुमंगला योजना में रिकार्ड 14,386 आवेदन मुख्यालय प्रेषित किए गए, जबकि 350 नए पंचायत भवन का निर्माण कराया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष नवंबर तक 91 प्रतिशत उपलब्धि हासिल हुई। इसमें खास तथ्य ये रहा कि समूहों की महिलाओं ने मास्क बनाने में उत्कृष्ट कार्य किया।
विज्ञापन
न सिर्फ गुणवत्तापूर्ण मास्क बनाए गए, वरन उससे आर्थिक लाभ भी हासिल किया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना में 97 प्रतिशत उपलब्धि जिले को हासिल हुई। लॉकडाउन अवधि में रिकार्ड संख्या में परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें आर्थिक चुनौतियों से निपटने में आसानी हुई। प्रवासी मजदूरों को बड़े पैमाने पर कार्य उपलब्ध कराने में जिले को सफलता हासिल हुई।
एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि सामाजिक वनीकरण में दो हजार 129 एकड़ क्षेत्रफल में रिकार्ड 13 लाख 53 हजार 750 पौधे लगाए गए। ऑपरेशन कायाकल्प में विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा में सुधार तय करने में भी जिले को बड़ी उपलब्धि प्राप्ति हुई। कुल 29 कार्यक्रमों में जिले को ए रैंक मिली, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।
ओवरऑल प्रदेशभर के 75 जिलों में अंबेडकरनगर को दूसरी रैंक हासिल हुई। उधर, डीएम राकेश कुमार मिश्र ने इस उपलब्धि के लिए सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए बधाई देते हुए कहा कि टीम भावना से ही ये संभव हुआ है। इसका सीधा लाभ आम जनमानस को प्राप्त होता है।