{"_id":"695bf50c64f0787f0c0ce2f6","slug":"district-court-declared-holiday-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-148236-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जनपद न्यायालय ने घोषित किए अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जनपद न्यायालय ने घोषित किए अवकाश
Mon, 05 Jan 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय में वर्ष 2026 के लिए स्थानीय व अतिरिक्त अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। जनपद न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार जनपद न्यायालय में पांच स्थानीय अवकाश व दो अतिरिक्त अवकाश रहेंगे। स्थानीय अवकाशों में 14 जनवरी को मकर संक्रांति, चार फरवरी को शब-ए-बरात, चार अगस्त को चेहल्लुम, 28 अगस्त को रक्षा बंधन तथा 11 नवंबर को भैयादूज शामिल हैं।
10 नवंबर को दीपावली का अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है, जो दीपावली पर्व के रविवार को पड़ने के कारण दिया गया है। इसके अलावा 20 नवंबर को महाशिवरात्रि के अवसर पर अतिरिक्त अवकाश रहेगा, यह त्योहार भी रविवार को पड़ रहा है। उच्च न्यायालय की ओर से पूर्व में निर्धारित तारांकित अवकाश स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार पुनः निर्धारित किए जा सकते हैं।
यदि ईद-उल-फितर 21 मार्च को स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार रविवार अथवा द्वितीय शनिवार को मनाया जाता है तो उसके एवज में अलग से अतिरिक्त अवकाश घोषित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 20 मार्च को रमजान के अंतिम शुक्रवार के अवसर पर केवल मुस्लिम समुदाय के लिए निर्बंधित अवकाश रहेगा, जबकि तीन अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर केवल ईसाई समुदाय के लिए अवकाश घोषित किया गया है।