Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District Bar Association

Ambedkar Nagar News: जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संजय त्रिपाठी

Sat, 05 Aug 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 05 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
District Bar Association
नवनियुक्त ​अध्यक्ष संजय त्रिपाठी व मंत्री हरिगोविंद यादव का स्वागत करते अ​धिवक्ता।
अंबेडकरनगर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजय कुमार त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है। इसके साथ हरिगोविंद यादव सचिव निर्वाचित हुए। मतगणना के बाद शनिवार दोपहर बाद अन्य पदों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। मतदान में 1274 वकील शामिल हुए। शनिवार को सुबह 10 बजे से गहमागहमी के बीच मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर शुरू से ही बढ़त बनाने वाले पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल संजय कुमार त्रिपाठी ने 49 मतों से जीत दर्ज कर ली। उन्होंने पिछली बार भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

इस बार 382 मत हासिल कर संजय त्रिपाठी ने जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर केडी मिश्र को 333 और दूसरी नंबर पर कपिलदेव वर्मा को 252 मत मिले। सचिव पद पर हरिगोविंद यादव ने जीत दर्ज की। उन्हें 510 मत मिले। विशाल कुमार सिंह 465 मताें के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवप्रकाश पांडेय, उपाध्यक्ष के दो पदों पर अंबरीश पांडेय व अमर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार सिंह तथा सहसचिव के तीन पदों पर अखंड प्रताप सिंह, अभिषेक उपाध्याय व सत्यमानव दयाल विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed