फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   distrainment of brother's house

मुल्जिम की जगह भाई के घर कर दी कुर्की

Tue, 16 Jun 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 16 Jun 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन

मामला हंसवर थाना क्षेत्र के गोहिला गांव का है। गांव निवासी रामसकल यादव ने एसपी से प्रकरण की शिकायत की है। कहा है कि सम्मनपुर पुलिस ने कुर्की करने में इतनी घोर लापरवाही बरती है कि उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई तय करनी चाहिए। ये भी कहा कि यदि मामले में न्याय न हुआ, तो वह कोर्ट की शरण लेने को विवश होगा।

विज्ञापन


मामला हंसवर थाना क्षेत्र के गोहिला गांव का है। गांव निवासी रामसकल यादव के मुताबिक बीते दिनों वह घर में ताला लगाकर पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल गया था। इसी बीच सम्मनपुर थाने की पुलिस गांव पहुंची। पुलिस के पास उसके भाई लालजी यादव के खिलाफ कुर्की का आदेश था।
विज्ञापन


बताते चलें कि आठ जुलाई 2014 को दर्ज दुष्कर्म के प्रयास व जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी लालजी यादव फरार चल रहा था। सम्मनपुर पुलिस को इसी मामले में लालजी की तलाश थी। पुलिस को जब गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिली, तो उसने कुर्की की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्की पूर्व नोटिस के बाद भी आरोपी के हाजिर नहीं होने पर पुलिस ने न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त कर लिया। यही आदेश लेकर सम्मनपुर पुलिस गोहिला गांव पहुंची थी। रामसकल का कहना है कि पुलिस ने घर में लालजी के हिस्से की कुर्की करने के बजाय उसके हिस्से में कुर्की कर दी।

एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में रामसकल ने कहा कि उसके घर का ताला तोड़कर वहां रखे अनाज व सामान को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इससे उसे व्यापक आर्थिक नुकसान हुआ है और काफी पीड़ा भी पहुंची है। उसने एसपी से मामले में कठोरतम कार्रवाई तय करने की मांग की है।


उधर, एसओ सम्मनपुर शिवाजी सिंह ने बताया कि रामसकल व आरोपी लालजी यादव सगे भाई हैं। दोनों एक ही घर में रहते हैं और एक ही चूल्हा है। कोर्ट के  आदेश पर ही पुलिस ने कुर्की की है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। वहीं इस बारे में एसपी पंकज ने कहा कि वे मामले में पूरी जानकारी बगैर स्पष्ट ढंग से कुछ नहीं कह पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed